Talk To ApolloSage Hospital On Social Media:

ApolloSage Hospitals WOMAN CONCEIVES VIA PGT A TECHNIQUE AT APOLLO SAGE FERTILITY

WOMAN CONCEIVES VIA PGT A TECHNIQUE AT APOLLO SAGE FERTILITY

अपोलो सेज फर्टिलिटी में महिला हुई पीजीटी-ए तकनीक से गर्भवती

मातृत्व का सपना हर महिला के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लेकिन कई बार चिकित्सकीय समस्याओं के कारण यह कठिन हो जाता है।

ऐसे ही चुनौतीपूर्ण मामले में सेज ग्रुप के अपोलो सेज हॉस्पिटल के अपोलो सेज फर्टिलिटी सेंटर में महिला को आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ उपचार से मां बनने की नई उम्मीद बंधी है। भोपाल की महिला को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी की दो बार समस्या हुई। इसके बाद छह बार आईवीएफ से भ्रूण प्रत्यारोपण करवाया। एक बार गर्भधारण हुआ और गर्भावस्था के 13वें सप्ताह में वह भी समाप्त हो गया।

अमेरिका में रहते कई विशेषज्ञों से परामर्श और विस्तृत जांच करवाई। हल्का क्रॉनिक एंडोमेट्राइटिस मिला, जिसका उपचार पहले ही हो चुका था। उन्होंने भारत लौटकर अपोलो सेज फर्टिलिटी से संपर्क किया। यहां वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी अग्रवाल और विशेषज्ञ टीम ने पीजीटी-ए तकनीक से आईवीएफ उपचार शुरू किया।

उसके दोनों फैलोपियन ट्यूब में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी हिस्ट्री होने से लैप्रोस्कोपी से ब्लॉक किया। दो स्वस्थ भ्रूण प्रत्यारोपित किए गए और गर्भधारण की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। महिला 24 सप्ताह की स्वस्थ गर्भवती है।

अपोलो सेज फर्टिलिटी में महिला हुई पीजीटी-ए तकनीक से गर्भवती
Call Us Now+91 9303972510 Book Appointment

Request A Call Back

Close