TIMELY TREATMENT AT APOLLO SAGE HOSPITAL SAVED THE LIFE OF A CRITICALLY INJURED PATIENT
अपोलो सेज हॉस्पिटल में समय पर इलाज मिलने से गंभीर घायल मरीज की जान बची
भोपाल। अपोलो सेज हॉस्पिटल में समय पर और समन्वित इलाज मिलने से एक गंभीर रूप से घायल पॉलीट्रॉमा मरीज की जान बचा ली गई। मरीज को टिबिया, फिबुला, कलाई और पसलियों में गंभीर फ्रैक्चर के साथ शॉक लंग सिंड्रोम एवं तीव्र श्वसन विफलता (रेस्पिरेटरी फेल्योर) की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सुनील यादव, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विवेक तिवारी तथा आईसीयू क्रिटिकल केयर टीम ने तत्काल मरीज का उपचार शुरू किया। आधुनिक वेंटिलेटरी सपोर्ट, सघन मॉनिटरिंग और बहु-विषयक उपचार के माध्यम से मरीज की स्थिति धीरे-धीरे स्थिर हुई।

