SURGERY FOR A MAJOR SHOULDER LUMP AT APOLLO SAGE HOSPITAL PATIENT SAVED FROM AMPUTATION OF HAND
अपोलो सेज हॉस्पिटल में कंधे की बड़ी गठान की सर्जरी, मरीज का हाथ कटने से बचाया
भोपाल | अपोलो सेज हॉस्पिटल में एक 30 साल के युवक के कंधे की बड़ी गठान की सफल सर्जरी की गई। मरीज को आठ महीनों से बाएं कंधे में दर्द था। जांच में कंधे की हड्डी में गठान का पता चला। उनकी हड्डी की गठान: की तीन बार बायोप्सी की गई और इस दौरान हड्डी की गठान बढ़ती गई और दर्द बढ़ता गया। अंत में हड्डी की गठान इतनी बढ़ गई कि हाथ निकालने की सलाह दी गई। मरीज ने अपोलो सेज अस्पताल में वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. विवेक तिवारी से जांच कराई, जहां उन्हें गठान निकालकर कंधे के जोड़ प्रत्यारोपण की सलाह दी। इस जटिल सर्जरी को डॉ. तिवारी की टीम ने चार घंटों में सफलतापूर्वक पूरा किया और हाथ को कटने से बचा लिया।

