SUCCESSFUL LAUNCH OF NEUROVASCULAR INTERVENTION AT APOLLO SAGE HOSPITAL
अपोलो सेज हॉस्पिटल में न्यूरोवैस्कुलर इंटरवेंशन की सफल शुरुआत
भोपाल | अपोलो सेज हॉस्पिटल ने न्यूरोवैस्कुलर इंटरवेंशन के क्षेत्र में अहम उपलब्धि हासिल की है। स्ट्रोक के बाद बार-बार टीआईए (क्षणिक इस्केमिक अटैक) के लक्षणों से परेशान मरीज का अस्पताल में सफल उपचार किया गया। जांच में उसकी बाई इंटरनल कैरोटिड आर्टरी (ICA) में लगभग पूरी तरह अवरोध (ब्लॉकेज) पाया गया था। इस जटिल प्रक्रिया का नेतृत्व हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी एवं इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. जस्टिन थॉमस ने किया। उन्होंने मरीज की बाई कैरोटिड आर्टरी में एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग की प्रक्रिया के माध्यम से धमनी को दोबारा खोलने में सफलता प्राप्त की, जिसके बाद मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। इलाज के दौरान बेहद जटिल वास्कुलर मार्ग को विशेष तकनीकों की मदद से पार किया गया।

