Talk To ApolloSage Hospital On Social Media:

ApolloSage Hospitals RARE AUTOARTERIAL SURGERY TO CREATE SMOOTH KNEE JOINT SUCCESSFUL AT ASH

RARE AUTOARTERIAL SURGERY TO CREATE SMOOTH KNEE JOINT SUCCESSFUL AT ASH

अपोलो सेज अस्पताल में घुटने की चिकनाई बनाने के लिए दुर्लभ ऑटोकार्ट सर्जरी सफल

भोपाल। अपोलो सेज अस्पताल में घुटने की क्षतिग्रस्त कार्टिलेज को पुनर्निर्मित करने वाली दुर्लभ ऑटोकार्ट (AUTOCART) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह जटिल सर्जरी 20 साल के युवक पर की गई, जिसे घुटने में चोट लगने से पटेला बोन की चिकनाई में गंभीर क्षति हुई थी। अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रोफेसर डॉ. विवेक तिवारी ने जांच के बाद युक्क को ऑटोकार्ट तकनीक से उपचार की सलाह दी। इस तकनीक में मरीज के घुटने से ही कार्टिलेज का सूक्ष्म भाग लेकर उसे क्षतिग्रस्त स्थान पर प्रत्यारोपित किया जाता है, जिससे नई कार्टिलेज बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। सर्जरी के अगले दिन मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस टीम में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध, नर्सिंग स्टाफ शैलेंद्र और सीनियर तकनीशियन वीरेंद्र पांडे शामिल थे।
 

अपोलो सेज अस्पताल में घुटने की चिकनाई बनाने के लिए दुर्लभ ऑटोकार्ट सर्जरी सफल
Call Us Now+91 9303972510 Book Appointment

Request A Call Back

Close