MADHYA PRADESHS FIRST AND ONLY STATE OF THE ART HEMATOLOGY UNIT HAS BEEN ESTABLISHED AT APOLLO SAGE HOSPITAL
अपोलो सेज हॉस्पिटल में मध्य प्रदेश का एकमात्र आधुनिकतम हीमेटोलॉजी यूनिट
अपोलो सेज हॉस्पिटल में मध्य प्रदेश का पहला और एकमात्र हीमेटोलॉजी यूनिट (रक्त विकार उपचार केंद्र) स्थापित किया गया है। इस अत्याधुनिक यूनिट में रक्त विकारों से संबंधित सभी प्रकार के अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध हो सकेंगे। इस यूनिट में अत्याधुनिक हीमेटोलॉजी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें बोन मेरो ट्रांसप्लांट, CAR टी-सेल थेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और कीमोथेरेपी जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा पद्धतियां शामिल हैं। होमेटोलॉजी एवं बोन मेरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. सैकत दत्ता और क्लिनिकल होमेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सचिन बंसल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. दत्ता का परामर्श दिवस मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे एवं शाम 5 से 6 बजे तक होगा। डॉ. बंसल का परामर्श सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगा।

