Talk To ApolloSage Hospital On Social Media:

ApolloSage Hospitals ELDERLY WOMAN GOT ACCURATE TREATMENT AT APOLLO SAGE HOSPITAL

ELDERLY WOMAN GOT ACCURATE TREATMENT AT APOLLO SAGE HOSPITAL

अपोलो सेज हॉस्पिटल में बुजुर्ग महिला को मिला सटीक उपचार

अपोलो सेज हॉस्पिटल में 68 साल की बुजुर्ग महिला का सफल उपचार किया गया। महिला को देर रात हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में बेहोशी की हालत में लाया गया। उनकी ऑक्सीजन सैचुरेशन केवल 54 प्रतिशत थी, जबकि होंठ नीले पड़ चुके थे और सांस कमजोर थी। पहले उन्हें इंटरस्टिशियल लंग डिजिज (ILD) का कोई निदान नहीं हुआ था। यह बीमारी गंभीर निमोनिया के संक्रमण के साथ मिलकर अचानक एक्यूट रेस्पिरेटरी फेल्योर का कारण बनी। जांच में एक्स-रे और एचआरसीटी ने फेफड़ों में आईएलडी के स्पष्ट लक्षण दिखाए। हाई-फ्लो ऑक्सीजन देने पर भी सुधार नहीं होने पर तुरंत इंटुबेशन कर ICU में भर्ती किया गया। वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड और एंटी-फाइब्रोटिक दवाएं दी गई। लगातार दो हफ्तों के ICU इलाज और निगरानी के बाद उनकी सांस लेने की क्षमता और ऑक्सीजन स्तर सामान्य हुए। अंततः वेंटिलेटर से सफलतापूर्वक हटाकर डिस्चार्ज कर दिया गया।

अपोलो सेज हॉस्पिटल में बुजुर्ग महिला को मिला सटीक उपचार
Call Us Now+91 9303972510 Book Appointment

Request A Call Back

Close