DISCUSSION ON NEW TECHNIQUES FOR TREATING LUNG DISEASES
अपोलो सेज हॉस्पिटल्स की दो दिवसीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस “लंग नेक्स्ट: पल्मो कनेक्ट” शुरू
अपोलो सेज हॉस्पिटल्स द्वारा नवोदय बावड़िया कलां में दो दिवसीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस अपोलो सेज नॉलेज सीरीज (एएसकेएस) – लंग नेक्स्ट: पल्मो कनेक्ट आयोजित की जा रही है। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के बेहतर इलाज, आधुनिक डायग्नोसिस और नई मेडिकल तकनीकों पर मंथन किया।
इस मौके पर कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू सक्सेना ने वेलकम एड्रेस दिया।
मुख्य अतिथि सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनुपम सिबल, अपोलो सेज के सीईओ धनंजय कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजन में डॉ. सुनील यादव सहित समिति के विशेषज्ञ डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीओपीडी से लंग कैंसर तक पर पैनल डिस्कशन
कॉन्फ्रेंस में पहले दिन सीओपीडी, ब्रोंकिइक्टेसिस, सिवियर अस्थमा, सीओएस, एआरडीएस, ईसीएमओ, इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, एंडोब्रोन्कियल अल्ट्रासाउंड, लंग इंफेक्शन, लंग कैंसर पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान और पैनल डिस्कशन किए। गंभीर मरीजों के इलाज की बदलती तकनीक, बेहतर डायग्नोसिस और आधुनिक उपचार के विकल्प बताए।
एआई आधारित पल्मोनरी डायग्नोस्टिक्स एवं मॉनिटरिंग, रोबोटिक इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी पर भी चर्चा हुई।

