CRT P IMPLANTATION SUCCESSFULLY PERFORMED AT APOLLO SAGE HOSPITAL
अपोलो सेज हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक किया गया सीआरटी-पी इम्प्लांटेशन
भोपाल. अपोलो सेज हॉस्पिटल में पहली बार कार्डियक 'रीसिंक्रोनाइजेशन थेरेपी पेसमेकर (सीआरटी-पी) का इम्प्लांटेशन किया गया। एक मरीज, जिसे पेसमेकर के कारण बाएं वेंट्रिकल की कार्यक्षमता में कमी और केवल 20% की ईजेक्शन फ्रैक्शन की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा था, का यह उपचार किया गया। इस जटिल मामले में हॉस्पिटल की अनुभवी कार्डियोलॉजी टीम-डॉ. किसलय श्रीवास्तव और डॉ. गौरव खंडेलवाल के नेतृत्व में सीआरटी पी थेरेपी के तहत बाईवेंट्रिकुलर पेसमेकर का सफल इम्प्लांटेशन किया। यह अत्याधुनिक प्रक्रिया हृदय के दोनों वेंट्रिकल्स के संकुचन को समन्वित कर दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है। इस सफलता के साथ अस्पताल ने हृदय देखभाल में अपनी विशेषज्ञता को और मजबूत किया है

