CONNECT DIL SE AT APOLLO SAGE HOSPITAL
अपोलो सेज हॉस्पिटल में 'कनेक्ट दिल से'
भोपाल. अपोलो सेज अस्पताल, भोपाल द्वारा विश्व हृदय दिवस (29 सितंबर) के उपलक्ष्य में विशेष रूप से कार्डियोलॉजी विभाग के लिए 'कनेक्ट दिल से' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होटल रेडिसन में 'हेल्दी हार्ट ड्राइव 'के अंतर्गत एक विशेष आयोजन रखा गया, जिसमें अस्पताल में कार्डियक सर्जरी करवा चुके मरीजों के साथ-साथ वे मरीज भी शामिल हुए जिन्होंने हाल ही में पंजीकरण तो कराया है लेकिन उपचार की शुरुआत नहीं की है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ हृदय के महत्व के बारे में जागरूक किया और जीवनशैली सुधार से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ साझा कीं। सेज ग्रुप के चेयरमैन इंजी संजीव अग्रवाल ने बताया 'हमारा प्रयास है कि हम हर मरीज को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करें।'

