BONE MARROW TRANSPLANT IN BHOPAL
अपोलो सेज हॉस्पिटल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध
भोपाल। अपोलो सेज हॉस्पिटल में अब गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BONE MARROW TRANSPLANT - BMT) की एडवांस सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा अब तक कई मरीजों के सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। अस्पताल में अनुभवी हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. सैकत दत्ता और डॉ. सचिन बंसल की देखरेख में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अपोलो सेज हॉस्पिटल में मरीजों के लिए ऑटोलॉगस, एलोजेनिक और हैप्लो बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी एडवांस तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और आधुनिक CAR T-सेल थेरेपी (CAR T-CELL THERAPY) जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।

