APOLLO SAGE HOSPITAL HONORED WITH HUMANITY ALLIANCE AWARD
अपोलो सेज हॉस्पिटल को मिला ह्यूमैनिटी एलायंस अवॉर्ड
भोपाल | ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा देने और इस दिशा में किए जा रहे एफर्ट्स के लिए अपोलो सेज हॉस्पिटल को भोपाल ऑर्गन डोनेशन सोसायटी द्वारा ह्यूमैनिटी एलायंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित रीसायकल ऑर्गन प्रोग्राम में यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।
हॉस्पिटल टीम ने कहा कि यह रिकग्निशन ऑर्गन डोनेशन को लेकर लोगों में अवेयरनेस बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की लाइफ बचाने की दिशा में किए जा रहे एफर्ट्स को और स्ट्रॉन्ग करेगा।
सेज ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन डॉ. संजीव अग्रवाल ने इस अचीवमेंट पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऑर्गन डोनेशन किसी जरूरतमंद को नई लाइफ देने का सबसे बड़ा ह्यूमैनिटेरियन काम है।

