APOLLO SAGE DOCTORS SAVE LIFE OF 8 YEAR OLD CHILD COMPLEX HEART SURGERY SMALL INCISION
छोटे चीरे से आठ वर्षीय बच्चे की जटिल हार्ट सर्जरी सफल
भोपाल। अपोलो सेज हॉस्पिटल की कार्डियक सर्जिकल टीम ने आठ वर्षीय बच्चे की मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक की। बच्चा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित था। उसके हृदय के ऊपरी हिस्से में छेद था और फेफड़ों से हृदय तक आने वाली तीन नसें सामान्य स्थान के बजाय दाहिने एट्रियम से जुड़ी थीं।
जटिल सर्जरी को करीब आठ सेंटीमीटर के छोटे चीरे से पूरा किया गया। सर्जरी के दौरान हृदय के छेद को बंद करने के साथ तीनों नसों को सही स्थान से जोड़ा गया। तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद पूरी प्रक्रिया सफल रही और ऑपरेशन के दौरान बच्चे की स्थिति स्थिर रही।
सर्जरी में सीटीबीएस सर्जन डॉ. दिलीप सिंह राठौर और कार्डियक एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. कुशल हजेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सर्जरी के बाद बच्चे को बहुत कम पोस्टऑपरेटिव सपोर्ट की जरूरत पड़ी। उसे उसी दिन वेंटिलेटर से हटा दिया गया, जबकि अगले दिन आईसीयू से सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी रिकवरी संतोषजनक रही।

