ADVANCED SHOULDER ARTHROSCOPY AT APOLLO SAGE HOSPITAL
अपोलो सेज हॉस्पिटल में एडवांस शोल्डर आर्थोस्कोपी की सुविधा
भोपाल | अपोलो सेज हॉस्पिटल ने खेल चोटों के इलाज में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में 25 साल के युवक का अत्याधुनिक आर्थोस्कोपी बोन ब्लॉक प्रोसिजर सफलतापूर्वक किया गया। युक्क एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) प्रोफेशनल खिलाड़ी बनने की तैयारी कर रहा था। मरीज लंबे समय से बार-बार कंधा निकलने (RECURRENT SHOULDER DISLOCATION) की समस्या से परेशान था। जांच में सबक्रिटिकल ग्लेनॉइड बोन लॉस, बैंकार्ट और HILL SACH'S LESION जैसी जटिल चोटें पाई गई। अस्पताल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. युगल वरंदानी के नेतृत्व में टीम ने सफलतापूर्वक स्कैपुलर स्पाइन ऑटोग्राफ्ट द्वारा ग्लेनॉइड बोन लॉस की पूर्ति करते हुए आर्थोस्कोपी बोन ब्लॉक प्रोसीजर किया। इसके साथ बैंकार्ट और रेम्प्लिर्सेज प्रोसीजर किया गया। पूरी सर्जरी बिना किसी जटिलता के संपन्न हुई।

