ADVANCED HEART AND LUNG TRANSPLANT FACILITY LAUNCHED AT APOLLO SAGE BHOPAL
अपोलो सेज में एडवांस हार्ट व लंग ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू
भोपाल | अपोलो सेज हॉस्पिटल में हार्ट और लंग फेल्योर के गंभीर मरीजों के लिए विशेष उपचार सुविधा शुरू की गई है। अस्पताल में मरीज को स्थिर करना, ट्रांसप्लांट तक सुरक्षित बनाए रखना और स्थायी मैकेनिकल हार्ट पंप जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनशन (ईसीएमओ) एक लाइफ सपोर्ट तकनीक है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब दिल या फेफड़े सामान्य उपचार से ठीक नहीं हो रहे हों। अस्पताल में वीवी - ईसीएमओ (फेफड़ों के लिए) वीए - ईसीएमओ (दिल और या दिल- फेफड़े दोनों के लिए) सुविधा उपलब्ध है। हाल ही में आइडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित 72 वर्षीय राधेश्याम रघुवंशी गंभीर सांस की तकलीफ के कारण भर्ती हुए। डॉ. खुशबू सक्सेना और उनकी टीम ने ईसीएमओ की मदद से उनकी स्थिति स्थिर कर लंग ट्रांसप्लांट के लिए तैयार किया। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर अपोलो हॉस्पिटल्स, चेन्नई भेजा गया, जहां उनका सफल सीक्वेंशियल लंग ट्रांसप्लांट किया गया। डॉ. सक्सेना ने बताया कि गंभीर फेफड़ों की बीमारी में समय पर ईसीएमओ का उपयोग मरीज की जान बचाने के साथ ट्रांसप्लांट की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

