ADVANCED BONE MARROW TRANSPLANT FACILITY AVAILABLE AT ASH
अपोलो सेज हॉस्पिटल में एडवांस बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा उपलब्ध
भोपाल। अपोलो सेज हॉस्पिटल ने हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) जैसी एडवांस ट्रीटमेंट का विस्तार किया है। अस्पताल में डॉ. सैकत दत्ता और डॉ. सचिन बंसल जैसे अनुभवी हेमेटोलॉजिस्ट उपलब्ध हैं, जो जटिल रक्त विकारों और रक्त कैंसर के आधुनिकतम उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं। अस्पताल में ऑटोलॉगस, एलोजेनिक और हैप्लो बोन मैरो ट्रांसप्लांट, कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और उन्नत CAR T-सेल थेरेपी जैसी अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। ल्यूकेमिया, लिंफोमा, मायलोमा, एप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया और अन्य हेमेटोलॉजिकल बीमारियों के लिए अस्पताल में उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर, समर्पित ट्रांसप्लांट यूनिट और बहु-विशेषज्ञ टीम की सुविधा मौजूद है।

