Talk To ApolloSage Hospital On Social Media:

अपोलो सेज हॉस्पिटल में महिला स्टाफ के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का आयोजन

अपोलो सेज हॉस्पिटल, भोपाल द्वारा नर्सिंग एवं महिला कर्मचारियों के लिए एक विशेष सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग
सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य महिला स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों में आत्मरक्षा के
सरल और प्रभावी तरीकों से सशक्त बनाना था।
मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित इस सत्र में कर्मचारियों को फिजिकल डिफेंस के साथ-साथ
मानसिक रूप से सतर्क रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और त्वरित निर्णय लेने की तकनीकों का अभ्यास
करवाया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एचआर विभाग की पहल पर किया गया, जिसे हॉस्पिटल में कार्यरत इंटरनल कम्प्लेंट
कमेटी (ICC) के तहत क्रियान्वित किया गया। ट्रेनिंग से पहले हेड-एचआर ने सभी महिला स्टाफ को इस कमेटी
की भूमिका और उपलब्ध शिकायत निवारण प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी।
सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर आर्किटेक्ट शिवानी अग्रवाल ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में
एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा: हमारे लिए सबसे ज़रूरी है एक सुरक्षित, सहयोगी और सकारात्मक कार्यस्थल का निर्माण। इस तरह की ट्रेनिंग
से हमारी महिला स्टाफ को आत्मविश्वास और सुरक्षा का बोध होगा, जो उनकी कार्यक्षमता को भी बढ़ाएगा।
भविष्य में भी इस तरह के सेशंस नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
हॉस्पिटल की महिला कर्मचारियों ने इस सेशन को अत्यंत प्रेरणादायक और व्यावहारिक बताया, और ऐसी पहलों
के लिए प्रबंधन का आभार जताया।

events
events
events
events
Call Us Now+91 9303972510 Book Appointment

Request A Call Back

Close