Apollo Sage Hospitals द्वारा आयोजित ‘Cardiac Connect: Dil Ki Suno – Chapter 1’ CME कॉन्क्लेव का सफल आयोजन रविवार, 17 मई 2026 को Courtyard by Marriott के Lotus Hall में संपन्न हुआ।
भोपाल, मई 2026: शहर के चिकित्सकों के लिए आयोजित इस भव्य Continuing Medical Education (CME) कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में Cardiologists, Cardiac Surgeons, Physicians एवं Postgraduate Students ने सहभागिता की। कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें देश के प्रतिष्ठित Cardiologists एवं Cardiac Surgeons ने हृदय रोग उपचार से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों और नवीनतम प्रगति पर अपने अनुभव एवं विशेषज्ञ विचार साझा किए।
‘Dil Ki Suno’ थीम पर आधारित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य हृदय विज्ञान में हो रहे निरंतर विकास को समझना तथा उसे बेहतर रोगी उपचार परिणामों में परिवर्तित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने आधुनिक कार्डियक तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं और विशेषज्ञों के साथ सार्थक संवाद किया।
कॉन्क्लेव की प्रमुख आकर्षण रहे:
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, जटिल कार्डियक प्रक्रियाओं एवं भविष्य की उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित चिकित्सकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मध्य भारत में कार्डियक शिक्षा एवं clinical practice को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Apollo Sage Hospitals ने इस सफल आयोजन के माध्यम से एक बार फिर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
Call Us Now+91 9303972510
Book Appointment